किसी दूसरे से प्यार में शक के चलते एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद लड़के ने खुद को भी गोली मार ली। घटना रविवार रात 8 बजे दिल्ली के उत्तरी इलाके मुखर्जी नगर के कोरोनेशन पार्क के पास की है।
पढें:पत्नी और सौतेले बेटों को गला रेतकर मारा, दिल्ली में पकड़ा गया दरिंदा
पुलिस के अनुसार, लड़के का नाम सोनू था जो बाइक पर अपनी गर्लफ्रेंड का पीछा कर रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड स्कूटी पर जा रही थी। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के नजदीक पहुंचा। देखते ही देखते ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। इसके बाद लड़के ने बाइक रोकी और अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर लड़के ने खुद को भी गोली मार ली।
पुलिस ने बताया कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन लड़की घायल होने के चलते स्थानीय अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने लड़की की हालत गंभीर बताई है।
पढ़ें: एक और 'कोली': 6 साल के मासूम की कुकर्म के बाद हत्या, अब तक 6
वहीं, पुलिस को लड़के के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लड़के ने लड़की से अपने प्रेम प्रसंग होने की बात लिखी है। मृत लड़के ने नोट में उसकी गर्लफ्रेंड का किसी किसी दूसरे लड़के से संबंध होने की बात भी लिखी और इसी शक के चलते उसने लड़की को मार डाला।