पुणे में एक फर्जी काल सेंटर के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोरेगांव पार्क इलाके में सोमवार को छापा मारकर इस फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। आरोप है कि कॉल सेंटर ने 11 हजार यूएस नागरिकों को कर चोरी के लिए सजा की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस को
यूएस की भी सहायता मिली है। छापे के दौरान पुलिस को दो और कॉल सेंटर्स के बारे में जानकारी मिली जोकि दूसरे राज्यों में चल रहे हैं। इनके बारे में जांच चल रही है।
एक पुलिस टीम इन कॉल सेंटर्स के बारे में जानकारी करने के लिए निकली है। यूएस अथॉरिटी इन तीनों केसों में मॉनीटरिंग कर रही है। पुलिस गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के बैंक खातों की जांच कर रही है।
इसके अलावा पुलिस ने चार और लोगों को चिन्हित किया है। डीसीपी सुधीर ने कहा कि फेडरल एजेंसी IRS और FTC इस मामले में हमारी मदद कर रही हैं। कॉल सेंटर्स के मालिकों ने यूएस के नागरिकों को धमकी देने के लिए अमेरिकन एजेंसियों के नाम का प्रयोग किया।