फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घात लगाए बदमाशों ने बरसाई गोलियां

Wed, 09 May 2018 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद  
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के फूलपुर नगर पंचायत के भाजपा पार्षद पवन केसरी की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद खून से लथपथ पार्षद को आनन-फानन में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद आईजी रमित शर्मा, एसएसपी आकाश कुलहरी समेत 10 थानों की फोर्स पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चला पाया है। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


नगर पंचायत के लोचनगंज वार्ड के पार्षद पवन (35) पुत्र राधेश्याम मंगलवार की रात करीब नौ बजे अपने दोस्त आरिफ को शेखपुर तकिया गांव स्थित उसके घर छोड़ने के लिए बाइक से निकले थे। बताते हैं कि शेखपुर तकिया के नजदीक पहुंचने पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने लक्ष्य कर गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली पार्षद के सीने में लगी, जबकि दूसरी कनपटी पर लगी। गोली लगने के बाद वह कुछ दूर जाकर बाइक समेत गिर पड़े। हमले में पवन के दोस्त आरिफ के अलावा एक महिला के भी घायल होने की बात कही जा रही है। रात 12 बजे के बाद घायल उर्मिला नामक महिला को अस्पताल लाए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि पवन के दोस्त आरिफ का कहीं पता नहीं चल सका था। आरिफ कहां है, इसे लेकर पुलिस परिजनों व अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही थी। 

पवन अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पोस्टमार्टम हाउस पर उनके भाइयों में एक रोहित और दूसरे श्रवण के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों से पुलिस किसी रंजिश या विवाद के बारे में जानकारी लेती रही। पवन पिछले 10 वर्षों से भाजपा में सक्रिय थे। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक प्रवीण पटेल के अलावा गंगापार के जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें