फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक के घर गैंगरेप का शिकार हुई दलित युवती ने खाया जहर

Wed, 09 May 2018 08:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
बसपा विधायक के घर गैंगरेप की शिकार हुई एक दलित लड़की ने मंगलवार देर शाम जहर खा लिया। घटना से परिजनाें में हड़कंप मच गया। अाननफानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। कुछ दिन पहले यह गैंगरेप की शिकार यह लड़की उन्नाव रेप कांड की पीड़िता से मिलने अाई थी।

गौरतलब है कि बांदा जिले में पिछले साल दिसंबर में नाबालिग दलित लड़की के आरोप के सिलसिले में बहुजन समाज पार्टी के विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय ने 12 सितंबर को सीबीआई को इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया था क्योंकि द्विवेदी के खिलाफ आरोप लगे कि सत्तारूढ़ दल के विधायक होने का फायदा उठाते हुए उन्होंने जांच में ढील देने के लिए प्रशासन पर दबाव डाला था। 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पुरुषोत्तम और चार अन्य के खिलाफ बांदा के एक मामले में केस दर्ज किया था। इससे पहले स्थानीय पुलिस ने यह मामला दर्ज किया था और उत्तर प्रदेश की सीबी-सीआईडी ने जांच की थी। पुरुषोत्तम द्विवेदी की ओर से पीड़िता के खिलाफ चोरी का आरोप लगाया गया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया था। बाद में इस मामले में पुरुषोत्तम द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वहीं उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें