फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के पूर्व नेता से मिले 33 लाख, दो हजार के नोट भी शामिल

Wed, 07 Dec 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस ने बीजेपी के पूर्व नेता मनीष शर्मा समेत 7 अन्य आरोपियों से 33 लाख रुपये की नकदी बरामद की। हैरान करने वाली बात है कि इस नकदी में ज्यादातर नए नोट शामिल थे, साथ ही गैरकानूनी हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस ने कोयला माफिया से पहचाने जाने वाले मनीष शर्मा को रानीगंज कोयला बेल्ट से गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहींं शर्मा ने इसी साल विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों से 89 राउंड गोली मिलीं, वहीं शर्मा के पास से 10 लाख रुपये की नकदी मिली। पकड़ी गई नकदी में 2000 के नए नोट समेत 50 और 100 के कई नोट थे। पुलिस को शक है कि इस धांधली में बैंक भी शामिल हो सकता है क्योंकि 2 लाख के जो नोट मिले हैं वह सभी एक ही सीरीज के हैं। पुलिस को शक है कि यह रकम किसी बैंक से निकाली गई है।
  Kolkata: STF arrested 7 people including BJP leader Manish Sharma with Rs 33 lakhs(new Rs 2000 notes) and arms, later sent to police custody pic.twitter.com/ytfegJUDHb — ANI (@ANI_news) December 6, 2016
विज्ञापन

पार्टी ने कहा मनीष शर्मा से कोई नाता नहीं

BJP leader - फोटो : ANI
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार आरोपियों की पहचान सयान मजूमदार उर्फ बाबू, राजेश झा उर्फ राजू, लोकेश सिंह, मनीष जोशी उर्फ चिंटू, कृष्णमुरारी कायल, पार्थो चट्टरजी और शुभम भोमिक के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक इन सभी का क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है और सभी के खिलाफ आईपीसी की धाराएं 120 (आपराधिक साजिश), 25(आईबी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

पूर्व बीजेपी नेता के पकड़े जाने के बाद कोलकाता पार्टी अध्यक्ष दीलीप घोष ने कहा कि गलत व्यवहार की वजह से उन्हें पार्टी से 30 जून को निकाल दिया था। फिलहाल उनका पार्टी से कोई नाता नहीं है। इन आरोपियों में पकड़े गए एक शख्स का नाम राजेश झा है। राजेश को डॉन भी कहा जाता है और वह इस साल दो बार नकली नकदी के चलते गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों से बरामद किए जा चुके हैं लाखों के नए नोट

2000 Note
नोटबंदी के बीच नेता से नए नोटों की नकदी बरामद होने पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि देश में नए नोटों की धांधली धड़ल्ले से की जा रही है। 8 नवंबर को लागू की गई नोटबंदी के बाद नए नेताओं समेत व्यपाारियों व अन्यों से लाखों रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

हाल ही में कोलकाता के ही एक डॉक्टर से 10 लाख रुपये बरामद किए गए, जिसमें ज्यादातर दो हजार के नए नोट थे। ईडी अधिकारी ने बताया कि उसके पास से 4 लाख की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है, इसमें डॉलर, यूरो, डिराम और बांग्लादेशी टका शामिल थी।

वहींं मुंबई में एक कार डीलर को 10.20 लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसमें करीब 9 लाख की रकम दो हजार के नए नोटों के रूप में थी। सूत्रों के अनुसार हवाला डीलरों समेत कई व्यापारी अपने पैसे को बदलने के लिए हर हथकंडा आजमा रह हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें