फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मार कर सड़क पर तड़पता छोड़ कर भाग गया था ओला कैब ड्राइवर..गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2017 11:22 AM IST
amarujala.com, presented by: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 ओला कैब का ड्राइवर पिछले हफ्ते नवी मुंबई के पाल्म बीच पर एक बाइक सवार को  टक्कर मार कर सड़क पर तड़पता हुआ मरने को छोड़ कर भाग गया था। बाइक सवार 36 साल के सचिन सुर्वे  की मौत अधिक खून बहने की वजह से हो गई है। सुर्वे के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैब ड्राइवर रईस खान पनवेल के गणेशपुरी गांव का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि पहले कैब ड्राइवर ने बाइकर की पहले तो मदद की। उसे एमजीएम अस्पताल सीबीडी बेलापुर तक लेकर गया भी। लेकिन फिर उसे लगा कि पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर लेगी इस डर से ड्राइवर सुर्वे को हॉस्पिटल के पेवमेंट के पास  फेंक कर भाग गया। 

रईस को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। सबइंस्पेक्टर चंद्रसेन गोड्से ने बताया कि कैब ड्राइवर ने सुर्वे को दिवाले गांव के पास उसकी गाड़ी को टक्कर मारी थी. 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें