फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की महिला ने UN अधिकारी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Fri, 23 Feb 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय से बिहार की एक महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि बिहार स्थित संयुक्त राष्ट्र के ऑफिस में एक अधिकारी ने उसके साथ यौन शोषण की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत को विदेश मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से इस संदर्भ में जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बिहार में यूनाइटेड नेशनल पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) के ऑफिस में उसके साथ गाली दी गईं साथ ही उसके चरित्र पर भी सवाल उठाए गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा कि यूएन से मामले पर जवाब मांगा गया है। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने लिखित में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से शिकायत की थी। 30 साल की महिला ने लिखा कि यौन शोषण के अलावा ऑफिस में धार्मिक असहिष्णुता भी अपनाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें