एक तरफ बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। वहीं दूसरी तरफ एक बड़े शराबी कारोबारी को लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस ने कारोबारी के पास से करीब 59 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान मोहित जैन के रूप में हुई है और उसे पटना के स्थित एग्जीविशन रोड स्थित अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है।
चौंका देने वाली बात है कि इस शख्स के पास से नोट गिनने की मशीन और एक खुफिया बॉक्स बरामद किया गया है, जिसमें वह नकदी को रखता था। इतना ही नहीं मोहित के पास से लैपटॉप भी मिला है जिससे उसकी काली कमाई का सच सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि कारोबारी के फ्लैट की करीब 4 घंटे तक तलाशी की गई।