फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने उड़ाया देश के जवानोंं का मजाक, राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होः बजरंग दल

Wed, 28 Jun 2017 10:51 AM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
salman khan
विज्ञापन
फिल्म ट्यूब लाइट के प्रमोशन के दौरान देश के जवानों का मजाक बनाए जाने के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने फिल्म अभिनेता सलमान खान का पुतला फूंका। इस दौरान नारेबाजी भी की और अभिनेता पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


क्षेत्र में सिरसी रोड हनुमान चौक स्थित बजरंग दल के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। इसमें बजरंग दल के जिला संयोजक जौनी भैया ने कहा कि सलमान खान ने अपनी फिल्म ट्यूब लाइट रिलीज से पहले प्रमोशन के दौरान देश के जवानों को बेवकूफ बताकर उनका मजाक उड़ाया था। जिला संयोजक बोले कि फिल्म अभिनेता के इस बयान से देशवासी आहत हैं। भारत में रहने वाला जो भी अभिनेता, कलाकार, संगीतकार और राजनेता पाकिस्तान का समर्थन करता है, उनका बजरंग दल कड़ी निन्दा करता है।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई गई। इसके बाद कार्यकर्ताआें ने फिल्म अभिनेता का पुतला लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में पुतले को फूंक दिया। प्रदर्शनकारियों में सरदार मनोहर सिंह, अमरेंद्र सिंह प्रधान, विकास चौधरी, अंकित चौधरी, अनुज चौधरी, रामबाबू शर्मा, जयपाल सिंह सिरोही, जय चौहान, उत्कर्ष चौहान, अनिकेत चौधरी, राहुल कुमार, शगुन शर्मा, सुरेंद्रपाल, विकास कुमार, ऋषभ चौधरी, सुमित चौधरी और महेश भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें