फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर ऑटो चालक ने किया किशोरी से रेप, हुई गर्भवती

Tue, 05 Jul 2016 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मुंबई के मलाड में एक ऑटो चालक को किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ऑटो चालक ने किशोरी को शादी करने झांसा दिया और फिर उसका दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, पीड़िता की मां पैरालाइज हो गई और एक अस्पताल में भर्ती है। किशोरी अपनी मां को देखने के लिए रोज घर से अस्पताल जाती थी। कई ‌दिन तक ऑटो चालक के साथ आने-जाने से उससे दोस्ती हो गई। इसी बीच ऑटो चालक उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा।

मामला तो मई महीने का है कि लेकिन पुलिस ने आरोपी को हाल में गुरुवार को गिरफ्तार किया है। एक दिन किशोरी का पेट दर्द हुआ तो मामले की पोल खुली।
Trending Videos
विज्ञापन

गर्भवती होने पर किशोरी ने मां से बताई कहानी

पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान 34 वर्षीय राहिल शेख के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 10वीं में पढ़ती है और अपने माता-पिता के साथ कुरार क्षेत्र में रहती है।

पिछले साल पीड़िता की मां को लकवा मार गया था। आरोपी ऑटो ड्राइवर किशोरी दोस्ती करने के बाद उसे शादी करने का झांसा दिया और लंबे समय तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन किशोरी के पेट दर्द ने मामले की सारी पोल खोल दी।

किशोरी का जब पेट दर्द हुआ तो उसने इसके बारे में अपनी मां को बताया। उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई तो डॉक्टरों ने जो खुलासा किया उससे वह सन्न रह गई। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें