फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी को बेटा और खुद को बेटी होने की जलन में घोंटा मासूम का गला

Mon, 25 Apr 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरधना/मेरठ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मेरठ के सरधना/भामौरी गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार साल के मासूम को उसकी सगी चाची ने गला घोंटकर मार डाला। महिला ने हत्या के बाद शव को घर में मच्छरदानी में लपेटकर छिपा दिया था।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद मासूम का शव उसकी चाची के घर मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हत्यारोपी चाची को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने बताया कि जेठानी के तीन लड़के और उसको एक बेटी है। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

मामला सरधना थानाक्षेत्र के भामौरी गांव का है। नरेश प्रजापति की पत्नी बबली दोपहर को बाजार में सामान लेने गई थी। वापस लौटी तो उसका चार साल का बेटा सूर्य लापता मिला। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन


बच्चे के लापता होने की जानकारी गांव में आग की तरफ फैल गई। ग्रामीण बच्चे को तलाश करते हुए नरेश प्रजापति के छोटे भाई रीनू के मकान में पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर रीनू की पत्नी सुमन घबरा गई, जिस पर लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन

जेठानी के तीन लड़के होने बहुत परेशान थी महिला

कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
तलाशी के दौरान बच्चे का शव मच्छरदानी में लिपटा हुआ मिला। शव देखते ही नरेश के पैरों तले जमीन खिसक गई।

ग्रामीणों ने सुमन पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस वारदात की जानकारी लगते ही सरधना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी सुमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुमन ने बताया कि उसको एक बेटी है। जेठानी के तीन लड़के हैं, इस बात से वह बहुत परेशान थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें