फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पादरी गिरफ्तार

Wed, 07 Nov 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

असम के कार्बी-आंग्लांग जिले में पुलिस ने 10 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में नगालैंड के एक चर्च के पादरी चंद्र कुमार प्रधान (60) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुष्कर्म  का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में 35 साल के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना 29 अक्तूबर को हुई। अभियुक्त ने उस बच्ची को अपने घर के पास स्थित एक बागान में बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद वह फरार हो गया। बच्ची ने 31 अक्तूबर को अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। 

उसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस से बचने के लिए पादरी लगातार जगह बदलता रहा। आखिर उसे नगालैंड में कोहिमा जिले के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें