बंगलूरू में बीजेपी कार्यकर्ता की बुधवार को धारदार हथियार हत्या कर दी गई है। बीजेपी कार्यकर्ता का नाम हरीश है और बाइक चालकों ने उसकी हत्या को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को अभी तक मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है और न ही किसी की गिरफ्तारी हो पाई है।
कर्नाटक में बीजेपी के ब्लॉक युवा मोर्चा से जुड़े हरीश की हत्या के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हरीश की उस दौरान हत्या की गई जब वो बीजेपी के दफ्तर की ओर जा रहा था।
बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याएं और उन पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मार्च में भी ऐसे ही बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की गई थी, जब किथागानाहाली वासु को मौत के घाट उतार दिया गया। वासु को उस दौरान निशाना बनाया गया जब वो मॉर्निंग वाक पर निकला हुआ था।