मुंबई के उल्हासनगर में दो मासूमों को दुकान के चीज चुराने की सजा दी गई है। यहां 8 और 9 साल के मासूमों की महज ये गलती थी कि उन्होंने नमकीन का पैकेट चुराकर खा लिया था। इसी बात से गुस्साए बेहरम दुकानदार महमूद पठान ने दोनों को चोरी करते हुए देख लिया।
उसने दोनों के हाथ बांधे और उन्हें नंगा कर दिया। इतना ही नहीं दोनों मासूमों का सिर तक मुंडवा दिया। हैरानी की बात है कि महमूद का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ उसने उनके गले में चप्पले बांधी और इस अभद्र हालत में बच्चों से परेड भी करवाई। महमूद ने बच्चों को सबक सीखाने के लिए उन्हें पीटा भी था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुकानदार की इस शर्मनाक हरकत में उसके बेटे भी शामिल थे। पुलिस ने उल्हासनगर के प्रेम नगर में रहने वाले दुकानदार और उसके बच्चों को हिरासत में ले लिया। बच्चों के माता-पिता इस बात से खासे नाराज हैं और उन्होंने शिकायत दर्ज करते हुए महमूद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।