पीएम मोदी की हत्या के लिए मध्य प्रदेश के रहने वाले एक शख्स को कथित तौर पर करीब 50 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये कॉल आतंकियों की तरफ से आई है। जिन्होंने यहां सतना जिला में रहने वाले कुशल सोनी को फोन किया था। पुलिस ने बताया है कि ये कॉल विदेश से आई थी, जिसकी जांच में साइबर सेल जुट गई है।
सोनी ने बताया कि शनिवार शाम 4.50 बजे उसे फोन पर पीएम मोदी को बम से उड़ाने के लिए कहा गया और कहा कि इसके लिए उसे मुंह मांगी रकम दी जाएगी। सोनी से कहा गया कि 25 मई को मुंबई में पीएम मोदी की रैली में उन्हें खत्म करने में उनकी मदद चाहिए।
सोनी को पहले ये एक मजाक लगा, लेकिन जब उसने नंबर देखा तो उसकी आंखे फटी रह गई। घबराया हुआ सोनी पुलिस स्टेशन पहुंचा और इसकी जानकारी दी। उसकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच में बताया है कि कॉल करने वाले की टोन गुजराती लग रही है, लेकिन जांच गंभीरता से की जा रही है।