फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडसम ना होने से नाराज पत्नी ने कर दी पति की हत्या

Tue, 11 Apr 2017 06:15 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति के हैंडसम ना होने से नाराज तमिलनाडु की एक नवविवाहित महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने एक पत्थर से मार-मार कर पति के सिर को कूंच डाला। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय महिला का एक हफ्ते पहले विवाह हुआ था। सोमवार की रात को एक झगड़े के बाद महिला ने अपने पति को उसके घर में मार डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि दरअसल महिला लकड़ी के मूर्तिकार अपने पति से नफरत करने लगी थी क्योंकि उसके दोस्त और रिश्तेदार कहने लगे थे कि लड़का हैंडसम नहीं है और उसके लायक भी नहीं है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद महिला रोते हुए बाहर आई और चिल्लाने लगी कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें