फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि पुजारी गैंग से मिली अमूल दूध के एमडी को धमकी, मांगे 25 करोड़

Tue, 31 May 2016 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी के गैंग से अमूल दूध के एमडी आरएस सोढी को जान से मारने की धमकी मिली है। सोढी  को फोन कर कहा गया है कि जिंदा रहना है तो 25 करोड़ रुपए दो।
विज्ञापन

अमूल कंपनी की ओर से अमदाबाद पुलिस को दी श‌िकायत में कहा गया है उन्हें किसी अंजान शख्स से 25 करोड़ रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी भरा फोन आया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि धमकी देने वाला शख्स खुद को रवि पुजारी गैंग से बता रहा था।

गुजरात के खेड़ा जिले में अमूल कंपनी का मुख्यालय है। यहीं पर कंपनी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के एमडी आरएस सोढी बैठते हैं। पुलिस ने बताया कि सोढी से प्रोटेक्‍शन मनी के रूप में 25 करोड़ रुपए मांगे गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'पैसे नहीं मिले तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें'

सोढ़ी ने पुलिस को बताया है कि उन्हें धमकी दी गयी है कि अगर पैसे नहीं मिले तो इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

पुलिस ने बताया कि यह कॉल विदेश से आई थी और अभी मामले की जांच की जा रही है। उगाही के कुछ अन्य मामलों में भी रवि पुजारी का नाम आया है इसलिए इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें