फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: कांग्रेस में हाशिये पर धकेले जा रहे हैं पुराने नेता

Mon, 30 Jan 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी दंगल में संघर्ष कर रही कांग्रेस के बड़े नेताओं में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा ने पार्टी को इस्तीफा देकर नाता खत्म कर दिया। इस फैसले की खबर उनके करीबी सूत्रों ने दी। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है 1999 से 2004 से मुख्यमंत्री रहे कृष्णा पार्टी में दरकिनार किए जाने से बेहद नाराज चल रहे हैं। वह पिछले पांच दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की नाराजगी का अमर उजाला पोल में जिक्र किया गया। ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस में भी हाशिये पर धकेले जा रहे हैं पुराने नेता?
विज्ञापन


सबसे अधिक 79.98 फीसदी (4442) पाठकों ने माना कि कांग्रेस में भी पुराने नेताओं को हाशिये में धकेला जा रहा है। 17.55 फीसदी (975) पाठकों ने माना कि पुराने नेताओं का पार्टी में अभी भी वही महत्व है। वहीं 2.47 फीसदी (137) पाठकों ने पोल में अपनी असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें