फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडियाः उड़ान के दौरान एयर होस्टेस से छेड़छाड़ कर रहा था पायलट, केस दर्ज  

Mon, 07 May 2018 10:04 AM IST
एजेंसी, मुंबई 
विज्ञापन
Air India
विज्ञापन

एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस ने एक पायलट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने कहा कि यह घटना 4 मई की है जब वह अहमदाबाद से मुंबई की उड़ान में थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले शुक्रवार को शिकायतकर्ता और पायलट के बीच विमान में ही झगड़ा हो गया था। इसके बाद महिला ने मुंबई के सहर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कराया। एयर इंडिया की तरफ से इस संबंध में कोई बयान नहीं जारी किया गया। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि शिकायत के आधार पर हमने पायलट के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मामले की फिलहाल जांच चल रही है। हम इसपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। हम जांच के दौरान अपना पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें