हैदराबाद में एक एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ और छिना छपटी का मामला सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार ड्राइवर ने आगे पर बैठी पीड़िता से छेड़छाड़ की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसका फोन और पैसे छीन, गाड़ी से बाहर फेंक दिया।
पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी इमरान पेशे से ड्राइवर है. खबरे के फैलने के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 6 टीमों को रवाना किया गया है। हालांकि आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है।
खबरों के अनुसार घटना रात 2 बजे हुई, जब पीड़िता दवाई लेने के लिए अपने अपार्टमेंट से बाहर निकली थी। पीड़िता को जब स्थानीय मेडिकल की दुकान बंद मिली, तो उसने टैक्सी ले ली। राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि ड्राइवर ने मेडिकल दुकान की बजाय दूसरा रास्ता पकड़ लिया और एक जगह पर जा कर छेड़छाड़ करने लगा।