अपने घर में नहा रही नाबालिग छात्रा के साथ पड़ोस युवक ने ऐसा कांड किया वो सह ना पाई। जानिए नाबालिग छात्रा के साथ ऐसा क्या हुआ।
घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है। अश्लील वीडियो वायरल होने के डर से नवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शुक्रवार को कीटनाशक पीकर जान दे दी। इस मामले में पड़ोस के युवक को आरोपी बनाया गया है। सहजनवां पुलिस ने उसके खिलाफ खुदकुशी के लिए छात्रा को मजबूर करने की धारा में केस दर्ज किया है।
पढ़ें:- नर्स निकली शैतान: डॉक्टरों की अश्लील वीडियो बनाती और करती थी ब्लैकमेलिंग
पाली इलाके के घघसरा चौकी अंतर्गत एक गांव ये घटना है। कक्षा नौ में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा की शुक्रवार को जब तबियत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
घरवालों ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक गांव के विकास साहनी नामक युवक ने घर में नहाते समय छात्रा का वीडियो बना लिया था। वह इसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था।
शुक्रवार को अचानक अफवाह फैल गई कि छात्रा का वीडियो वायरल हो गया है। इससे वह तनाव में आ गई। उसे जब कुछ न सूझा तो उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।
पढ़ें:- बहन की सहेली का अपहरण कर गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो
सहजनवां इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर विकास साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।