एक तांत्रिक ने नाबालिग पर भूत-प्रेत का चक्कर बताया फिर उसे इलाज के बहाने झोपड़ी में बुलाकर नशीला पदार्थ सुंघाया और फिर...
घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी के साथ झाड़-फूंक के बहाने एक तांत्रिक ने नशीला पाउडर सुंघा कर दो दिन तक दुष्कर्म किया। किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो उसने अपनी मां को मामले की जानकारी दी।
पढ़ें:- रेप पीड़ित गर्भवती बोली, ‘मेरे सौतेले बाप के पास है सम्मोहन शक्ति, वो कुछ भी कर सकता है’
इसकी भनक लगते ही तांत्रिक भाग निकला। शुक्रवार को किशोरी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना तीन दिन पहले की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
16 वर्षीय किशोरी का कहना है कि उसकी आए दिन तबीयत खराब रहती थी। दवाओं का असर नहीं होरहा था। उसके एक रिश्तेदार झाड़-फूंक कराने के लिए गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के एक तांत्रिक को लेकर आए।