फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर किया युवती से रेप, गर्भवती हुई तो... 

Thu, 16 Nov 2017 12:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक युवती को पड़ोसी से प्यार हो गया। दो-चार मुलाकातों में दोनों के बीच मोहब्बत परवान चढ़ गई। युवक शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। युवती गर्भवती हुई तो...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी की है। मंझनपुर के चरवा इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक हवस का शिकार बना डाला। युवती के गर्भवती होने पर युवक सात फेरे से मुकर गया। 

दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें:- 36 बिरादरी की पंचायत का तुगलकी फरमान, गैंगरेप के आरोपी को सुनाई अजीबो-गरीब सजा

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को पड़ोस का युवक प्रेम जाल में फंसा लिया। दो-चार मुलाकातों में दोनों के बीच मोहब्बत परवान चढ़ गई और साथ जीने-मरने की कसम खा लिया। युवती को झांसे में लेने के बाद युवक उसकी अस्मत से खेलने लगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी युवक ने कराया गर्भपात

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
यह सिलसिला चोरी-छिपे साल भर चलता रहा। गर्भवती होने पर युवती ने शादी की जिद की तो आरोपी युवक ने गर्भपात करा दिया। युवती ने बताया कि गर्भपात के बाद युवक शादी से मुकर गया। 

पढ़ें:- घर में अकेली थी महिला, दबंग पड़ोसी ने बंधक बनाकर की हैवानियत

प्रेमी की दगाबाजी युवती ने परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। बुधवार को पिता के साथ थाने पहुंची युवती ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। 

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें