फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगर के टुकड़े के साथ मां ने किया ऐसा घिनौना काम, रिश्ता शर्मसार

Fri, 19 Jan 2018 02:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : ani
विज्ञापन
रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक मां अपने जिगर के टुकड़े के साथ ऐसा घिनौना काम कर सकती है। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना केरल के कोल्लम में की है। यहां एक मां ने अपने 14 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने अपने बेटे के शव को घर से कुछ दूर ले जाकर एक केले के बाग में जला दिया। बेटे ने मां को कुछ अपशब्द बोले थे। इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी। 
 


महिला ने सबूत छिपाने के लिए शव को जला दिया। इस दौरान महिला का हाथ भी जल गया था। घटना को अंजाम देकर अलगे दिन महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। जब पुलिस को महिला पर शक हुआ तो पुलिस ने पूछताछ की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सांकेत‌िक च‌ित्र
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला हर बार अपने बयान से पलटती रही। जब उससे हाथ जलने के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाई। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। 

कोल्‍लम पुलिस कमिश्‍नर डॉ. ए श्रीनिवास के मुताबिक महिला मानसिक रूप से परेशान है। जब उसके बेटे ने उसे कुछ गलत शब्द कहे तो वह आग बबूला हो गई, और उसने गला घोटकर अपने बेटे की हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला अपने बेटे के शव को केले के बाग में ले गई, यहां शव को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें