फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले गैंग का शार्प शूटर और एक लाख के इनामी काली राजपूत का तीन राज्यों में आतंक कायम है। पुलिस को शक है कि शिकोहाबाद में वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए शरण लिए था।
विज्ञापन
पंजाब का रवींद्र उर्फ काली खुद को शूटर कहलाना पसंद करता था। बताते हैं कि गत दिवस राजस्थान के चुरु कोर्ट में हत्या के मामले में इसी गैंग के सदस्यों का हाथ होना बताया जा रहा है। राजस्थान के जोधपुर, सीकर, चुरू ,पंजाब के मोहाली एवं हरियाणा राज्य के कई जिलों में काली के खिलाफ मामले दर्ज है।
एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ अभी तक13 मुकदमें दर्ज होने की पुष्टि हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ राजस्थान, हरियाणा के साथ पंजाब राज्य से भी मुकदमों की सूची मंगाई जा रही है।
विज्ञापन
फेसबुक के ही साथ यूट्यूब पर भी काली गैंग
फेसबुक पर काली
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डा.मनोज कुमार ने बताया कि रवींद्र उर्फ काली गैंग सोशल मीडिया पर भी फेसबुक के ही साथ यूट्यूब पर भी काली गैंग के नाम से चर्चित है। उसके अपलोड करते ही गैंग द्वारा कहां क्या किया गया इसका भी ब्योरा आना शुरू हो जाता है। एसपी सिटी ने मोबाइल पर गैंग को सर्च किया और घायल काली को जब फोटो निकालकर दिखाई तो उसने जिला अस्पताल में हां में सिर हिला दिया।
शिकोहाबाद के श्री जयशिव मैरिज होम में रवींद्र उर्फ काली शूटर के संपर्क में आखिर शिकोहाबाद के लोग कैसे आए। ये पुलिस के लिए पहले बन गया है। इस कारण पुलिस शिकोहाबाद के निवासी बंटी यादव, आकाश यादव और गब्बर यादव पर भी शीघ्र ही शिकंजा कसेगी।
पुलिस को पूछताछ के दौरान रवींद्र ने खुद ही बताया कि उसके दो साथी भागे हैं उनके पास बड़ी मात्रा में हथियार हैं। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि जहां शूटर काली शरण पाए हुए था वहां अवैध काम भी हो रहे थे।
चेहरे पर नहीं थी शिकन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल रवींद्र उर्फ काली राजपूत को उपचार के लिए जिला अस्पताल पुलिस लाई तो उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखाई दी। पुलिस के अधिकारी जब भी उससे पूछताछ करते तो वह सभी बात आसानी से बता रहा था।
उसने अपने साथियों को काफी ही हथियारों के साथ लेकर भागना पुलिस को बताया और खुद पर एक से डेढ़ लाख केकरीब इनाम घोषित होने की बात तो खुद एसएसपी को बताई।
सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव ने कहा कि इतना बडा शार्प शूटर शिकोहाबाद में शरण पाए हुए थे। उनकी हत्या की साजिश कई बार रची जा चुकी है। एक नेता राजनीतिक दुश्मनी में उनसे इतनी रंजिश मानते हैं कि हत्या की साजिश रच सकते हैं।