फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की तीसरी शादी, दूसरी पत्नी को कर दिया पांच दोस्तों के हवाले

Wed, 10 Jan 2018 06:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उसके पति ने तीसरी शादी कर ली और फिर पीड़िता को अपने पांच दोसतों को सौंप दिया। जानिए फिर क्या हुआ। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। अतरौली स्थित एनेक्सी में जनता की समस्याएं सुन रहे शिक्षा राज्यमंत्री समेत मौके पर मौजूद अधिकारी एवं अन्य लोग एक महिला की बात सुनकर अवाक रह गए। 

पढ़ें:- 17 साल की नाबालिग के साथ किया गैंग रेप, फिर स्नैपचैट पर वायरल कर दिया VIDEO
विज्ञापन


इस महिला ने कहा- साहब! मेरे पति ने तीसरी शादी कर ली है। अपने दोस्तों से मेरा गैंगरेप कराया। गर्भवती होने पर कई बार गर्भपात कराया गया। पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस नहीं सुन रही। शिकायत करने पर जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही है। शिक्षा राज्यमंत्री ने पुलिस को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

अतरौली कस्बे की रहने वाली महिला ने बताया कि साल 2006 में अतरौली के एक युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। साल 2010 में उसके पति ने भवीगढ़ निवासी एक अन्य महिला से शादी कर ली। एक शादी उसने पहले से ही कर रखी थी।
विज्ञापन

फाइल
इसके बाद पति ने किराए का कमरा लेकर उसे रखा लेकिन खर्च नहीं देता था। गुजारे के लिए उसने प्राइवेट नौकरी कर ली। महिला के अनुसार वह कई बार गर्भवती हुई लेकिन पति ने हर बार षणयंत्र कर उसका गर्भपात करा दिया। 

पढ़ें;- विवाहिता का आरोप- जेठ ने दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

10 जून 2017 को पति अपने पांच दोस्तों को लेकर घर आया। सभी शराब के नशे में थे। उन्होंने बारी-बारी उसके साथ गैंगरेप किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह गर्भवती हो गई तो पति फिर गर्भपात कराना चाह रहा था। 

पति अपने दोस्तों के साथ फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव देता रहा। मना करने पर उसे गर्भावस्था में अकेले छोड़ दिया। दोस्तों और परिवार की मदद से तीसरी शादी कर ली। तरौली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें