आमजन से पुलिस का बेहतर तालमेल हो। आमजन में विश्वास और अच्छा जनसंवाद हो तो अपराधियों की धरपकड़ में पब्लिक भी पुलिस का सहयोग करती है। इसी सहयोग के चलते एक शातिर बालअपचारी लुटेरा महज पांच घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
यह मामला है राजधानी जयपुर के खोनागोरियान थाना इलाके की। जहां सेक्टर 7, इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा में एक शातिर बाल अपचारी आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर एक आॅटोरिक्शा सवार से चार हजार रुपए लूटकर भाग निकला।
कमिश्नरेट में जिला पूर्व के एडिशनल डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि शातिर नाबालिग ने कॉलेज छात्र बनकर एक आॅटोरिक्शा सवार को रुकवाया। फिर किराया नहीं होने की बात कहते हुए लिफ्ट मांगी। तब आॅटोरिक्शा ड्राइवर ने सहानुभूति दिखाते हुए आरोपी बालअपचारी को आॅटो में बैठा लिया।