फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मां को मेला घुमाने के बहाने घर से लाया, फिर किया ऐसा काम पुलिस रह गई हैरान

Fri, 27 Oct 2017 01:02 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
क्या कोई बेटा अपनी मां के साथ ऐसा घिनौना काम कर सकता है, कलयुगी बेटे को अपनी बूढ़ी पर मां पर जरा भी रहम नहीं आया। आरोपी उसे धोखे देकर घर से लाया और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला की है, चौरीचौरा में एक अलग ही मामला सामने आया है। बेटा बुजुर्ग मां को मेला घुमाने के बहाने लाया और धोखे से उसे छोड़कर फरार हो गया। घंटों बेटे के इंतजार में बैठी रही मां ने थककर इसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों को दी। पुलिस बुजुर्ग को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। 

पढ़ें:- शराब के नशे में पार की दरिंदगी की सारी हदें, शव देख सिहर गई पुल‌िस

बुजुर्ग महिला सुमन ने बताया कि बेटा पवन मद्धेशिया उसे आजमगढ़ से मेला घुमाने लेकर आया था। मेले में पहुंचने के बाद उसने एक जगह बैठा दिया और खुद चालक के साथ सामान खरीदने की बात कहकर चला गया। 
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक वह बेटे का राह तलाशती रहीं। फिर भी जब वह नहीं आया तो दुकानदारों से मदद मांगी। उसकी आपबीती सुनकर वहां मौजूद लोग बेटे की करतूत को कोस रहे थे। पुलिस बुजुर्ग महिला से पूछताछ कर घर से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें