शराबी बेटे ने घरेलू विवाद में मां को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। बेरहमी से हत्या की यह वारदात बघौचघाट थाना के शाहपुर शुक्ल गांव में हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रॉड सहित पकड़ लिया।
आरोपी की भाभी फूलमती, पत्नी हरेंद्र ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। बघौचघाट थाना के शाहपुर शुक्ल गांव के स्वर्गीय नंदेश्वर की पत्नी रामदेनी देवी (60) अपने छोटे बेटे हेमंत के साथ रहती थी।
पढ़ें:- प्रेमिका को दूसरे छात्र के कमरे में जाते देखा था, फिर किया ऐसा कांड पैरों तले खिसक गई जमीन
उनका बड़ा बेटा अपनी पत्नी फूलमती के साथ पड़ोस में ही रहता है। गांव के लोगों के मुताबिक छोटा बेटा हेमंत प्रसाद मनबढ़ किस्म का था और आए दिन शराब पीकर अपनी मां से झगड़ता रहता था। मां की पिटाई भी करने से बाज नहीं आता था। उसके इस रंगढंग के चलते ही हरेंद्र और उसकी पत्नी किराए के घर में अलग रहने लगे थे।
रविवार की शाम को वह किसी बात आग बबूला हो उठा। मां उक्त घर पर नहीं थीं, लिहाज़ा वह रॉड लेकर पिटाई करने के लिए उन्हें ढूंढने लगा। इतने में ही रामदेनी घर लौटीं। मां को देखते ही हेमंत रॉड लेकर उनपर टूट पड़ा।