स्पा एंड सैलून संचालक एक महिला की सिरफिरे ड्राइवर ने हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि उसे मालकिन से प्यार हो गया था। शादी का प्रस्ताव रखने पर मालकिन वादा कर मुकर गई।
नौकरी से निकाल कर थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। इससे खफा ड्राइवर ने महिला की उसके बेटे और नए नौकर के सामने ही हत्या कर दी। फरार आरोपी को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात हुूई राजस्थान के उदयपुर शहर में।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी उदयपुर निवासी नईम है। वहीं, हत्या की शिकार 36 वर्षीया प्रतिमा उर्फ टीना राजावत उदयपुर की पारस महल होटल में स्पा एंड सैलून चलाती थी। करीब 17 साल पहले प्रतिमा की शादी दलपत सिंह राठौड़ से हुई थी।
बेटे और ड्राइवर के सामने ही प्रतिमा के सीने पर चाकू से हमला
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
इसके बाद वर्ष 2005 में वे दोनों अलग हो गए। तब से प्रतिमा शहर के ही कुमकुम अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लेकर अपनी मां प्रेम कुंवर और बेटे आदित्य के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात को प्रतिमा अपने बेटे आदित्य के साथ कहीं जाने को रवाना हो रही थी।
वे अपने नए ड्राइवर रौनक जैन के साथ कुमकुम अपार्टमेंट की पार्किंग में पहुंची। तभी पीछा करते हुए आरोपी नईम भी वहां पहुंच गया। उसने प्रतिमा से उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की बात की। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
प्रतिमा के इंकार कर दिया और आरोपी नईम को जाने को कहा। लेकिन तभी नईम ने चाकू निकाला और बेटे आदित्य और ड्राइवर के सामने ही प्रतिमा के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह वहीं गिर पड़ी।
एक साल से ड्राइवर था, परेशान किया तो नौकरी से हटाया
महराजगंज
- फोटो : SELF
वारदात के बाद भागते वक्त चौकीदार ने उसे दबोचने की कोशिश की, लेकिन वह उसे भी चाकू दिखाकर भाग निकला। इसके बाद प्रतिमा को उनके बेटे आदित्य, ड्राइवर और वहां इकट्ठा हुए अपार्टमेंट के लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरु की।
इसके बाद आरोपी नईम को कल हिरासत में ले लिया। पूछताछ में नईम ने बताया कि मालकिन उससे शादी भी करने पर राजी थी, लेकिन फिर मुकर गई और उसे नौकरी से निकालकर मुकदमा दर्ज करवा दिया। इससे गुस्साकर उसने प्रतिमा को मार डाला।