फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल, महिला के पति के सामने हुआ रिश्तों का खुलासा

Wed, 10 Jan 2018 10:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो उसके प्रेमी ने अश्लील साइटों पर वायरल कर दिया। यह वीडियो युवती के पति के पास पहुंच गया, जानिए इसके बाद क्या हुआ।
विज्ञापन


घटना बिहार के सुपौल जिले की है। एक शादीशुदा शख्स ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ घिनौना काम किया। आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने की वीडियो भी बना ली। इस बीच में युवती की शादी कहीं और हो गई। जब पीड़िता ने आरोपी से रिश्ता तोड़ा तो उसने वीडियो अश्लील साइटों पर वायरल कर दी। यह वीडियो युवती के पति के हाथ लगी तो मामले का खुलासा हुआ।

पढ़ें:- घर में प्रेमी के साथ ऐसी हालत में मिली बहन, देखकर भाई की शर्म से झुक गईं आंखें और फिर...
विज्ञापन


पीड़ित युवती के मुताबिक आरोपी जमीर हासमी के खिलाफ पिछले साल 11 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी शख्स पीड़िता के रिश्तेदार और परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। 

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी जमीर ने 8 दिसंबर के बाद भी फेसबुक पर लगातार कई पोस्ट किए थे। इन सबके बारे में पुलिस को जानकारी दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस समय कार्रवाई कर देती तो आरोपी वीडियो वायरल नहीं कर पाता। 
विज्ञापन

दरअसल आरोपी शख्स मोबाइल की दुकान चलाता है, यहीं पर युवती आरोपी शख्स से मिली थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इस दौरान आरोपी शख्स ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। 

पढ़ें:- पति ने की तीसरी शादी, दूसरी पत्नी को कर दिया पांच दोस्तों के हवाले

इस बीच आरोपी शख्स ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। जब पीड़िता को यह पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है तो उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। पीड़िता के परिजनों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। 

जब आरोपी को इस बात का पता चला तो उससे अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दी। जब युवती की शादी हो गई तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। जिसका वीडियो पीड़िता के पति के हाथ लग गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें