डेरा सच्चा सौदा से लौटकर बरेली आए एक चेले ने गुरमीत राम रहीम से जुड़े तमाम सीक्रेट मीडिया के सामने खोले। ये भी बताया, क्यों डेरे से जुड़ते थे लोग?
उसने बताया कि किस तरह बाबा का डेरा लोगों के लिए एक आश्रय स्थल था और यहां लोग पिछले कई सालों से डेरा डाले हुए थे। वह खुद 1992 से यहां रह रहा था और बाबा के डेरे में ड्राइवर का काम करता था।
बाबा का साम्राज्य उजड़ने के बाद बरेली लौटकर आए विजय ने बृहस्पतिवार को सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक ट्रांसपोर्टर की दुकान में ट्रक ड्राइवर का काम पकड़ लिया है। अब वह अपनी नई जिंदगी शुरू करेगा।
विजय ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि बाबा के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग था। कभी भी उसके डेरे में चढ़ावा नहीं लिया गया इसलिए लोग इससे जुड़ते थे। उसने सस्ते में उबड़ खाबड़ और बंजर जमीन खरीदी और अपने भक्तों और सेवादारों से कार सेवा करवाई।