चार साल की मासूम को क्या पता था कि जहां वो टीवी देखने जा रही है, वहां एक दरिंदा उसे अपनी हवस का शिकार बना लेगा। हालांकि बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे खौफनाक सजा दी। जानिए आरोपी के साथ भीड़ ने क्या किया।
घटना गुजरात के सूरत जिले की है। पांडेसरा इलाके में एक मासूम बच्ची अपने पड़ोसी के घर टीवी देखने गई थी। घर में पड़ोसी अकेला था। आरोपी की नियत खराब हो गई और उसने मासूम को पकड़ लिया। आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
पढ़ें:- चचेरे भाई ने छह साल की बच्ची से किया रेप, फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
हालांकि मासूम बच्ची ने जब शोर मचाया तो भीड़ ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। भीड़ ने आरोपी को बिजली के पोल से बांधकर जमकर पीटा। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।