इंश्योरेंस कंपनी की महिला मैनेजर रात में होटल के कमरे में अकेली थी। इसी दौरान महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि पीड़िता सह ना पाई। घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। आयकर भवन के पास स्थित एक होटल के कमरा नंबर 212 में ठहरी इंश्योरेंस कंपनी की एक महिला मैनेजर से बैरे ने अश्लील हरकत की तो हंगामा हो गया।
घटना के बाद महिला अधिकारी चिल्लाती हुई रिसेप्शन तक पहुंची और पुलिस हेल्पलाइन पर फोन किया। होटल पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी बैरे को हिरासत में ले लिया।
महिला की तहरीर पर कोतवाली में छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को आरोपी बैरे को जेल भेज दिया गया। लखनऊ के पुराने महानगर में रहने वाली महिला इश्योरेंस कंपनी के हेल्प सेक्शन में काम करती है।
वह अपने बॉस के साथ बरेली आईं थी। होटल में महिला अधिकारी कमरा नंबर 212 में ठहरी हुई थीं, जबकि उनके बॉस को कमरा नंबर 211 दिया गया था। महिला के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने कमरे में ही खाना मंगाया था।