फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने बदनामी के डर से बनाया खतरनाक प्लान, प्रेमिका का रेप किया और फिर...

Tue, 07 Nov 2017 12:13 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
प्रेमिका ब्लैकमेल कर रह थी, प्रेमी ने बदनामी के डर से खतरनाक प्लान बनाया, उसे सुनसान जगह बुलाया, उसके साथ रेप किया और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। तरयासुजान थाना इलाके के पडरौना में दस दिन पहले एक युवती के साथ रेप के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। 

पढ़ें:- सिरफिरे आशिक ने की युवती की हत्या, फिर खुद को मार ली गोली

हत्यारोपी ने ब्लैकमेलिंग के डर से हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। एसपी यमुना प्रसाद ने घटना का खुलासा करते बताया कि गद्दी टोला के रहने वाले युवक से युवती का प्रेम प्रसंग था। वह हमेशा आरोपी को यह कहकर ब्लैकमेल करती थी कि उसके बच्चे की मां बनने वाली है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
उसके साथ शादी नहीं करने पर उसे नहीं छोड़ेगी। इस डर से आरोपी ने युवती को गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर सुनसान जगह बुलाया और उसके साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी। उसके बाद युवती का मोबाइल लेकर चला गया। 

पढ़ें:- शराबी बेटे ने रॉड से पीटकर की मां की हत्या, ये थी वजह

इस मामले में पुलिस ने 27 अक्टूबर को रेप, हत्या और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को उसे गद्दी गांव के तरयाखुर्द टोला से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल बरामद कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें