सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की है। मेवातीपुरा में गोली की आवाज सुनकर चंद कदम दूर मौजूद उन्नाव गेट पुलिस चौकी के एक दरोगा वहां पहुंचा तो आरोपी रोहित ने उस पर तमंचा तान दिया और उसे वहां से खदेड़ दिया।
बताया जा रहा है कि रोहित नाम का युवक अपनी बाइक से अपनी प्रेमिका के घर के बाहर खड़ा हो गया था। उसने एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ में पिस्टल लिए हुए थे। जैसे ही उसकी प्रेमिका पानी भरने के लिए मोटर का पाइप लगाने आई, तभी रोहित आकर खड़ा हो गया।
पढ़ें:- एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, सामने आया हैरान करने वाला सच
इससे पहले वह कुछ समझ पाती तभी रोहित ने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। घटना उन्नाव गेट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर चौकी में मौजूद एक दरोगा मौके पर पहुंच गया। रोहित ने उसे तमंचा दिखाकर पीछे जाने को कहा।