नगर में मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर और स्टेशन की बीच एक युवती का शव घंटा भर ट्रैक पर पड़ा रहा। वहीं, शव के ऊपर से दर्जनों ट्रेनें गुजर गईं। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदारों ने न तो शव को उठाने का प्रयास किया और न ही ट्रेन रुकवाने का प्रयास किया।
वहीं, लोग मोबाइल में वीडियो बनाते रहे। हालांकि, काफी देर बाद शव को हटाया गया। लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है। गजरौला रेलवे फ्लाईओवर और स्टेशन के बीच दिल्ली-मुरादाबाद रेल लाइन पर करीब बीस वर्षीय युवती का शव पड़ा दिखाई दिया।
पढ़ें:- शादी के खिलाफ थे परिजन, प्रेमी युगल ने बनाया खौफनाक प्लान और फिर...
राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। माना जा रहा है कि करीब पांच बजे मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने जान दी है। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंचार्ज व सिपाही मौके पर पहुंच गए।
जीआरपी व 100 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन, किसी ने शव को रेल लाइन के बीच से उठाने का प्रयास नहीं किया। लापरवाही का आलम यह था कि एक के बाद एक कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजरती रहीं।
crime scene
लेकिन, जिम्मेदारों न तो ट्रेन रुकवाने की कोशिश की और न ही शव उठाने का प्रयास किया। भीड़ के साथ जिम्मेदार लोग मोबाइल से सेल्फी व वीडियो बनाते दिखाई दिए। हालांकि, बाद में शव को वहां से हटाया गया। लेकिन, उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। युवती ने जींस व टी शर्ट पहन रखी थी।
पढ़ें:- पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, पूछताछ में खोला बड़ा राज
गजरौला आरपीएफ इंचार्ज अनिल कुमार तेवतिया ने कहा कि जब सूचना मिली, तो टीम के साथ मौके पर पहुंचा। शव को उठाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच दूसरी ट्रेन आ गई। यदि मैं सिग्नल के पास होता, तो सिग्नल डाउन कर देता। ट्रेन रुक जाती। लेकिन, गंभीर परिस्थिति के चलते ऐसा नहीं हो पाया।