दो साल से युवक युवती एक दूसरे को चाहते थे, जब प्रेमी युगल ने परिजनों के सामने प्रस्ताव रखा तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने खतरनाक प्लान बनाया। घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। बरेली-लखनऊ रेल रूट पर रसुइया स्टेशन के पास सोमवार रात एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।
18 वर्षीय आदेश यादव गांव रसुइया का ही रहने वाला था, जो बरेली के मोहल्ला कटरा चांद खां में किराये के कमरे में रहकर गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से बीएससी नर्सिंग सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।
पढ़ें:- प्रेमी युगल ने बनाया ये प्लान, सोचा नहीं था उनके साथ हो जाएगा ऐसा काम
आदेश की 16 वर्षीय प्रेमिका ममता भी कटरा चांद खां में रहती थी। वह साहू गोपीनाथ कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। अलग-अलग बिरादरी होने की वजह से दोनों के परिवार वालों ने उनकी शादी करने से इंकार कर दिया था।
आदेश चार साल से कटरा चांद खां में रह रहा था। उसके पिता रमेंद्र यादव उर्फ सुआलाल रसुइया में दूध की डेयरी चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम चार बजे कोचिंग पढ़ने गई ममता देर शाम तक नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की।
couple shimla
कोचिंग से पता चला कि एक क्लास अटेंड करने के बाद वह वहां से चली गई थी। उसकी एक सहेली ने बताया कि वह कुछ ही देर में लौटने की बात कहकर गई थी। सहेली ने उसे एक युवक के साथ जाते देखा था।
पढ़ें:- प्रेमी से साथ मिलकर विवाहिता ने किया ऐसा कांड, पैरों तले खिसक गई जमीन
पुलिस की छानबीन में पता चला कि कोचिंग से निकली ममता को लेकर आदेश देर शाम रसुइया में अपने घर पहुंचा था और ममता के साथ शादी कराने की फरियाद की थी लेकिन परिवार वालों ने इनकार कर दिया और उसे ममता को उसके घर छोड़कर आने को कहा।
इसके बाद आदेश और ममता रसुइया से निकल गए। रात में किसी समय उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह जीआरपी और फरीदपुर थाना पुलिस ने दोनों परिवारों को रेलवे ट्रैक पर उनकी लाश की बरामदगी की सूचना दी।
ट्रैक पर पड़ी मिली युवक-युवती की लाशें
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
बताया जाता है कि ममता 12वीं पास करने के बाद आगे पढ़ना चाहती थी, लेकिन उसके प्रेम संबंधों की बात पता लगने के बाद उसका परिवार उसके लिए रिश्ता ढूंढने में लग गया था। इस वजह से वह परेशान थी। ममता और आदेश दोनों अलग जातियों के थे इसलिए परिजन शादी से इंकार कर रहे थे।
पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों परिवारों के बीच मारपीट की नौबत भी आ गई। दोनों परिवार एक दूसरे पर बच्चों की मौत जिम्मेदारी डाल रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल दोनों परिवारों को शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।