एक किसान की घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव के साथ हैवानियत की। अवैध संबंधों के शक में पुलिस ने महिला और एक युवक को हिरासत में लिया है।
घटना उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ की है। अकराबाद थाना इलाके के गांव बमनोई में मंगलवार की रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी रात शव गली में ही पड़ा रहा।
पढ़ें:- लव जिहाद के विरोध में बेरहमी से हत्या कर शव जलाया और वीडियो वायरल किया
बुधवार को तड़के पहर करीब पांच बजे गांव के भूपेंद्र सिंह और प्रदीप कुमार उर्फ कलुआ ने गली में शव पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने गांव के ही एक युवक और उसकी मां समेत दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार लेनदेन और अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक महिला और युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।