एक मां को क्या पता था कि जिस बेटे को 9 महीने अपनी कोख में रखा और पाल पोसकर बड़ा किया, वो बड़ा होकर उसकी ही जान ले लेगा। एक बेटे ने अपनी मां को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानिए बेटे ने अपनी मां की हत्या क्यों की।
घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के अमरोहा की है। गंगेश्वरी में रहने वाली एक मां क्या पता था कि अगर उसने शराबी बेटे को शराब के लिए तीस रुपये नहीं देगी तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। आरोपी ने अपनी मां के सिर पर तब तक फूंकनी से वार किए तब तक वो मर ना गई।
पढ़ें:- मां की लाश संग रह रहा था बेटा, पुलिस पूछताछ में सामने आई ये बड़ी बात...
दरअसल आरोपी ने शराब पीने के लिए अपनी मां ने तीस रुपये मांगे थे। मां ने रुपये नहीं दिए तो बेटे ने लोहे की फूंकनी से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। मौके पर ही मां ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर बेटा मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया है।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
आदमपुर थाना इलाके के देहरी खादर गांव में गांव 65 साल की मृतक सुमरती अपने छोटे बेटे चंद्रवीर के साथ रहती थी। बड़ा बेटा रणवीर गजरौला के मोहल्ला शांति नगर में रहता है। चंद्रवीर शराब का आदी है। परिवार के लोग उससे अलग रहते हैं।
पढ़ें:- नीलम की हत्या किसी और ने नहीं मां ने की, वजह चौंकाने वाली
शुक्रवार की शाम सुमरती से छोटे बेटे ने शराब पीने के लिए तीस रुपये मांगे, जिस पर उसने देने से इंकार कर दिया। गुस्साकर चूल्हे के पास पड़ी लोहे की फूंकनी से मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए । लहूलुहान सुमरती बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोग सुमरती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां के डाक्टरों ने सुमरती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के बड़े बेटे की तहरीर पर छोटे बेटे चंद्रवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।