एक बेटी 5 महीने बाद अपने घर लौटी तो घर में एक कंकाल देखकर दंग रह गई, लेकिन जब उसे पता चला कि वो उसके पिता हैं, वो फूट पड़ी। मामला, केरल के तिरुवनंतपुरम का है। यहां एक व्यक्ति ने अपने परिवार सहित सभी रिश्तेदारों से संबध खत्म कर लिए थे और सबसे अलग रहने लगा था। जब पांच महीने बाद बेटी मिलने आयी तो उसका शरीर कंकाल बन चुका था। मृतक का नाम केपी राधाकृष्णन बताया गया है।
खबर के अनुसार टीचर की नौकरी से रिटायर हो चुके राधाकृष्णन ने अपनी पत्नी के कारण अपने परिवार और रिश्तेदारों से संबंध खत्म कर लिया थे, क्योंकि राधारकृष्णन और उनकी पत्नी के बीच हर दिन लड़ाई होती थी। मगर राधारकृष्णन अपनी बेटी के संपर्क में थे।
पांच महीने बाद जब राधाकृष्णनन की बेटी उनसे मिलने घर आयी तो घर एक कमरे में ताला लगा हुआ था। इस बाद की जानकारी मृतक की बेटी ने पुलिस को दी और पुलिस के मदद के दरवाजे को तोड़ा गया, जहां राधाकृष्णन का कंकाल मिला। पुलिस के अनुसार राधाकृष्णन की मौत अप्रेल में हो चुकी थी। पुलिस का ये भी कहना है कि राधाकृष्णनन की मौत एक अप्रकृतिक मौत लग रही है, बाकि पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कोई जानकरी देने को बोला है।