फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पड़ोसी का वीडियो वायरल, मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोशल मीडिया पर पड़ोसी ने युवक का नाले की सफाई करते हुए वीडियो वायरल कर दिया। मंगलवार सुबह जानकारी पर पड़ोसी ने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट और हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नई सराय के रहने वाला अकील अंडे की दुकान लगाता है। इनके पड़ोस में आकाश की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। अकील का आरोप है कि सोमवार सुबह वह दुकान के बाहर नाले में सफाई कर रहा था। तभी आकाश ने मोबाइल से वीडियो बनाई और शाम को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। देर रात अकील के बच्चों ने सोशल मीडिया पर नाले की सफाई करते हुए पिता का वीडियो देखा तो उन्होंने शर्मिंदगी महसूस हुई। आरोप है मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर अकील ने आकाश से वीडियो वायरल की जानकारी ली तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। काफी देर तक हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट और हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों से करीब छह लोगों को पकड़कर थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें