एक दुल्हन शादी के कुछ घंटों बाद अपनी ससुराल से मायके भाग आई। जब लोगों के सामने सच्चाई आई तो होश उड़ गए। घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है। भानपुर इलाके में ससुराल में कुछ घंटे ही गुजारने के बाद नव-विवाहिता दहलीज को ठोकर मारकर मायके पहुंच गई। शुक्रवार को उसे मनाने ससुराल के लोग मायके तक पहुंचे लेकिन उसने वहां भी हंगामा करना शुरू कर दिया।
सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। एसओ श्रीनाथ यादव ने बताया कि वैवाहिक मामले में पुलिस ज्यादा दखलंदाजी नहीं करना चाहती है। आपस में इनकी बातचीत चल रही है, यदि कोई रास्ता नहीं निकला तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें:- मकान के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, लोगों ने पिटाई की और फिर...
क्षेत्र के एक कस्बे की की रहने वाली युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को इसकी भनक मिली तो उसकी शादी तय कर दी। बीते 22 नवंबर को शादी के बाद 23 नवंबर को लड़की ससुराल पहुंची।
फाइल
उसने पहुंचते ही हंगामा खड़ा कर दिया। वह कहने लगी कि उसे जबरदस्ती यहां लाया गया है। वह घर के बगल में रहने वाले प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। कुछ दूरी पर ही स्थित मायके पहुंच गई।
पढ़ें:- प्रेमी ने दूसरी युवती को लगाया गले तो प्रेमिका ने बोतल मारकर किया बुरा हाल
ससुराल के लोग लोक लाज और इस असहज स्थिति से सकते में आ गए। कहीं, पुलिस उन्हें प्रताड़ित न करे, इसलिए वे अंतिम समय तक सुलह की कोशिश कर रहे हैं। थाने में बहू को घर ले जाने के प्रयास में हैं। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में प्रकरण आया है। उचित कार्रवाई की जा रही है।