उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला थरवरनगंज बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेनिंग सेंटर चलाने वाले शकील की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए।
शव के पास मिर्च पाउडर का डिब्बा मिला है। मृतक के चेहरे पर मिर्च पाउडर के कुछ अंश भी मिले हैं।
आशंका है कि आरोपियों ने पहले चेहरे पर मिर्च डाली फिर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण जब दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो परिजन भड़क गए।
गुस्साए लोग वाहन से शकील का शव लेकर डीएम बंगले के पास पहुंचे और रोष जताने लगे। डीएम आकाशदीप ने मामला संज्ञान में आने पर डॉक्टरों को पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम शुरू किया।