फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न ही नहीं ISIS की ये हरकत भी देखते पकड़े गए बच्चे, जानें फिर क्या हुआ

Thu, 15 Dec 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में पुलिस ने अलग-अलग साइबर कैफे में छापेमारी की। इस दौरान बच्चों को पोर्न के साथ-साथ कुछ ऐसा देखते हुए पकड़ा गया जो बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान ऐसे 65 किशोरों को पकड़ा जो कैफे में स्कूल के प्रोजेक्ट के बहाने पोर्न देख रहे थे। चौंका देने वाली बात है कि ये बच्चे पोर्न के साथ साथ आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की क्रूर हरकत देखते हुए भी पकड़े गए।
विज्ञापन


बच्चे उस दौरान आईएसआईएस की वो वीडियो देख रहे थे, जिसमें वे कैदियों के सिर कलम कर रहे थे। दरअसल, बच्चों के माता-पिता ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि उनके बच्चे स्कूल के प्रोजेक्ट के बहाने ज्यादा से ज्यादा टाइम कैफे में बिताते हैं। उन्हें शक था कि कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार पुलिस ने हैदराबाद में करीब 100 कैफों पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि बच्चे आईएस की सिर कलम करने वाली वीडियो भी देख रहे थे। पुलिस जल्द ही इन बच्चों और माता-पिता के साथ काउंसिलिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से पैसे लेकर बैठे रहते हैं घंटों तक कैफे में

माता-पिता ने बताया कि बच्चे घर से पैसे लेकर जाते थे और घंटों तक कैफे में ही बिताते थे। जब उनसे सवाल किया जाता तो बच्चे कहने लगे की स्कूल के प्रोजेक्ट के लिए काम करने गए थे। पुलिस ने बताया कि करीब 16 कैफे के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इन कैफों में पर्याप्त जानकारी और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे।

इतना ही नहीं कैफों में बच्चों को पोर्न देखने से भी नहीं रोका गया। हालांकि पुलिस ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि बच्चे पोर्न के अलावा आईएस की खौफनाक वीडियो भी लगातार देखते थे। ये उनको हिंसा की तरफ प्रभावित कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें