फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल के बुजुर्ग ने किया 2 नाबालिगों का रेप फिर बोला- ये लो 5 रुपए किसी को मत बताना

Fri, 29 Dec 2017 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली से एकबार फिर देश का सिर शर्म से झूकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग 2 नाबालिग बच्चियों के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने दोनों मासूमों को 5-5 रुपए देकर किसी को इस बारे में न बताने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


पु्लिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद जैनुल के रूप में की है, जो कि पेशे से एक मजदूर है। आरोपी 5 और 9 वर्षीय दोनों बच्चियों के माता-पिता भी मजदूरी ही करते हैं। रविवार को दोनों बच्चियां अपने घर के बाहर खेल रही थी तब आरोपी ने मिठाई और चॉकलेट का लालच देते हुए अपराध की योजना बनाई। फिर अपने साउथ वेस्ट दिल्ली स्थित घर ले जाकर एक अन्य शख्स की मौजूदगी में उनके साथ ये घिनौनी हरकत की।
Trending Videos
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी मिलिंद महादेव डम्बरे ने बताया कि दोनों को छोड़ने से पहले आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि वे इस घटना के बारे में किसी को न बताए और जबान बंद रखने के लिए आरोपी ने उनके हाथ में पांच-पाछ रुपए रख दिए। इसके बाद दोनों बच्ची शाम को अपने घर आ गईं। डर से पहलो तो बच्चियों ने किसी से कुथ नहीं कहा। मगर जब 5 साल की एक बच्ची को दर्द होने लगा तो उसने रोते हुए आपबीती सुनाई।

पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने जब उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान देखे तो फिर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें