फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 हाईप्रोफाइल महिलाओं से की शादी, उसका मकसद तो सिर्फ एक ही था...

Fri, 12 Jan 2018 08:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधेड़ उम्र के शख्स ने शादी को बिजनेस बना लिया और 8 महिलाओं से शादी कर उन्हें 4.5 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

विज्ञापन


घटना तमिलनाडु के कोयंबटूर की है, जहां एक 57 साल का शख्स जो ट्रक ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता था। उसका बिजनेस खराब चलने लगा उसके बाद उसने महिलाओं से शादी कर उनसे पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। आठ साल में शख्स ने 8 महिलाओं से शादी की और उन्हें 4.5 करोड़ का चूना लगाया।

इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश तब हुआ जब शिकार हुई चेन्नई के एक कॉलेज की लेक्चरर इंदिरा ने उसके खिलाफ शिकायत की। इंदिरा आरोपी शख्स पुरुषोत्तम से 47 साल की उम्र में शादी की थी। इस वक्त इंदिरा 57 साल की हैं।
विज्ञापन


इंदिरा के मुताबिक पति पुरुषोत्तम ने उन्हें चेन्नई के मकान को बेचने का सुझाव दिया तो उन्होंने खुशी-खुशी बेच दिया। मगर, धक्का तब लगा जब पति पूरा पैसा लेकर भाग गया। इस प्रकार पति ने उन्हें बेसहारा और बेघर छोड़ दिया। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि इंदिरा से पहले भी 7 अन्य महिलाओं से शादी कर पुरुषोत्तम उन्हें झांसा देकर पैसा हड़प चुका है।

विज्ञापन

मेट्रोमोनियल एजेंसी का सहारा

इंदिरा की शिकायत पर कोयंबटूर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुरुषोत्तम की कथित तीन पत्नियों के मुताबिक उनसे पुरुषोत्तम ने 4.5 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। एक अन्य पत्नी कुमुदवली को पुरुषोत्तमन ने बताया कि उसका कोर्ट में एक मुकदमा लंबित चल रहा है, जीतने पर 17 करोड़ मिलेंगे। केस जीतने के लिए पैसे की जरूरत है। पति के प्यार की डोर में बंधी महिला ने फार्मलैंड बेचकर पुरुषोत्तमन को तीन करोड़ दे दिए। 

इन मामलों में खास बात ये है कि आरोपी ने महिलाओं से संपर्क करने के लिए कोयंबटूर की एक मेट्रोमोनियल एजेंसी का सहारा लिया था। पुलिस एजेंसी चलाने वालों की मिलीभगत की भी जांच कर रही है।

पुलिस को शक है कि एजेंसी चलाने वाले महिला और पुरुष को भी पुरुषोत्तम ने पैसे दिए हैं।  एजेंसी चलाने वालों की पहचान मोहन और वनजा कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक पुरुषोत्तम ने उन्हीं महिलाओं से शादी की जो हाईप्रोफाइल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें