फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आए भाई के दो दोस्तों ने महिला से किया गैंगरेप

Mon, 18 Jul 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pic
विज्ञापन
28 वर्षीय महिला से कथिततौर पर उसके सगे भाई के दोस्तों ने ही गैंगरेप किया। मामला तमिलनाडु के कोयंबटूर के पास कुमारन नगर का है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, दिहाड़ी मजदूर का काम करने वाली महिला ने कुछ साल पहले ही एक ऑटो चालक से दूसरी शादी की ‌थी। इस शादी के से उसे आठ माह का बच्चा भी है।

पुलिस ने बताया कि महिला का ऑटो चालक पति कई कंपनियों की सवारियों को लाने-ले जाने का काम करता है। कुछ दिन ऑटो चालक पति ने महिला को बाहर काम करने लिए रोका था जिसे लेकर दोनों पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला अपने पिता के घर जाकर रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई दोस्तों ने कहा पति से करा देंगे सुलह

- फोटो : demo pic
शनिवार की शाम को महिला के भाई के साथ उसके दो दोस्त आए जो महिला के पति को भी जानते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों ‌ऑरोपी भी ऑटो चालक का काम करते थे।

दोनों आरोपी विमल और कार्तिक ने महिला से कहा कि वह उसके पति को जानते हैं और मामले में बात करके सुलह करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो उसके पति को समझाएंगे कि वह फिर से उसके साथ रहे। इसी बीच महिला के भाई के फोन पर उसके पति का फोन आया और उसने तत्काल उसे मिलने के लिए अपने पास बुलाया।

इस महिला के भाई ने घर में बोलकर गया कि उसे कोई जरूरी काम लग गया है वह जल्द ही वापस आ रहा है। इधर घर पर मौजूद उसके दोनों दोस्तों ने शराब पी और शोर सराबा करने लगे तो मकान मालिक ने दोनों से घर से बाहर जाने के लिए कहा। तभी दोनों ने महिला से कहा क‌ि उसके पति ने उनसे फोन कर कहा कि वे उसकी पत्नी को घर ले आएं और महिला को अपने साथ चलने के लिए कहा।

इसके बाद दोनों महिला के पति के घर की तरफ ऑटो से चल दिए लेकिन बीच में दोनों ने ऑटो रोककर महिला से जबरदस्ती करने लगे तो महिला ने विरोध किया। इसके बाद दोनों ने उसकी पिटाई की। और बेल्ट से बांध कर उससे गैंगरेप किया।

इसके बाद जंगल में ही महिला को घायल अवस्‍थ्रा में छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने खुद को प्राइवेट अस्पताल में खुद को भर्ती कराया और वहां के डॉक्‍टरों की मदद से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें