फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल की नाबालिग के साथ चाचा ने किया रेप, अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

Thu, 27 Dec 2018 01:41 PM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे शहर में पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने 17 साल की भतीजी के साथ कई बार रेप करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहीं असिस्टेंट पुलिस अधिकारी त्रुप्ती बोराडे का कहना है, "मामला तब सामने आया जब पीड़िता को पेट में दर्द हो रहा था और उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां उसने सात महीने के बच्चे को जन्म दिया है।" लड़की नाबालिग है इसलिए अस्पताल ने इस बात की शिकायत पुलिस को की।

विज्ञापन


आरोपी और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग एक ही घर में रहते हैं। शिकायत के अनुसार, पीड़िता के साथ मई महीने से ही शोषण हो रहा है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता रहता था और किसी को भी इस बारे में बताने को मना करता था। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा ने उसका रेप करने के बाद उससे शादी करने का वादा किया। पीड़िता के घर में आरोपी चाचा के अलावा उसकी दादी और एक अन्य चाचा भी रहते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। लड़की के माता-पिता के बारे में अभी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की नाबालिग है इसलिए आरोपी के खिलाफ धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ 25 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया। आरोपी उसी दिन से फरार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें