फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बेटा बनकर पैसे लेता रहा और असली बेटे की हत्या कर दी, गिरफ्तार

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 27 Dec 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल में 14 साल के अरशद शेख की हत्या के तीन हफ्तों बाद एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस और बुरद्वान जिले में स्थित गांव के लोग चकित रह गए जब सोमवार को गिरफ्तार हुए युवक ने बड़े खुलासे किए। वह मृतक लड़के के पिता से उनका बेटा बन पैसे एंठ रहा था। 



आरोपी जमाल शेख (24) ने कथित तौर पर अरशद के पिता को फोन किया और 13 हजार रुपये देने के लिए राजी कर लिया। उसने फोन पर कहा कि वह उनका बेटा है। केरल में लेबर का काम करने वाले मुरशेद आसानी से आरोपी की बातों में आ गए क्योंकि उन्होंने कभी अपने बेटे को नहीं देखा था। उनकी पत्नी ने शादी टूटने के बाद अरशद को जन्म दिया और बाद में उनकी (पत्नी) मौत दुर्घटना में हो गई। 


आरोपी ने मृतक के पिता को नई मोटरसाइकल के लिए भी मना लिया और उसका राज न खुल जाए इसके लिए उसने अरशद की हत्या कर दी। अरशद उसके पड़ोस में रहता था। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला अरशद 2 दिसंबर को लापता हो गया था। उसका शव एक खेत में पाया गया। उसके चेहरे को आरोपी ने नष्ट कर दिया था। 


पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या का कोई सबूत न मिलने के बाद उन्होंने परिवार के फोन रिकॉर्ड की जांच की। जिसमें पता चला कि अरशद के पिता को कई फोन कॉल किए गए थे। सभी फोन कॉल आरोपी जमाल ने किए थे। पुलिस ने जब अरशद के पिता से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने पढ़ाई के लिए फोन कर 13 हजार रुपये मांगे थे। जो दो किस्तों में उन्होंने दिए। 


पुलिस ने इसके बाद आरोपी जमाल को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next